फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी प्रो. भीम सिंह को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह का बुधवार को उधमपुर में उनके पैतृक गांव भुगतरियान (रामनगर) में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके भतीजे अनिरुद्ध ठाकुर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

प्रो. भीम सिंह के अंतिम संस्कार में कई जानी मानी हस्तियों के साथ ही हजारों की संख्या में लोग शामिल थे, जिन्होंने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले बुधवार सुबह जम्मू स्थित उनके गांधी नगर स्थित आवास से अंतिम शव यात्रा निकाली गई, जो दोपहर को दो बजे के आसपास उधमपुर से होकर गुजरी।
इस दौरान टिकरी, मांड, रैंहबल और उधमपुर के विभिन्न इलाकों में लोग पहले से ही अंतिम दर्शन के लिए खडे़ थे। उन्होंने यात्रा के पहुंचने पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इससे जगह-जगह माहौल गमगीन नजर आया। इस बीच प्रो. भीम सिंह अमर रहे के नारे भी गूंजते रहे। करीब 4 बजे प्रो. भीम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव रामनगर के भुगतरियान गांव पहुंचा।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में शामिल पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रो. भीम सिंह लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। वो जम्मू कश्मीर की बेहद ही बुलंद आवाज और महान हस्ती थे, जिन्होंने डुग्गर प्रदेश के लोगों के हितों के लिए पूरी दुनिया में मजबूती के साथ आवाज उठाई।
अंतिम यात्रा में ये रहे शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, डीडीसी अध्यक्ष उधमपुर लाल चंद, आप नेता हर्ष देव सिंह, बलवंत सिंह मनकोटिया (आप नेता), रविंदर रैना, आर एस पठानिया (पूर्व विधायक रामनगर), पवन गुप्ता (पूर्व विधायक उधमपुर), मूल राज (डीडीसी रामनगर), जट्टू राम (डीडीसी रामनगर-द्वितीय), राकेश चंदर शर्मा (डीडीसी घोरडी), बीडीसी अध्यक्ष घोरडी आरती शर्मा व अन्य अंतिम यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें