फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से चॉपर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने और मूसलाधार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से चॉपर सेवा बुधवार को भी प्रभावित रही है, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले भक्तों को मायूसी हुई है। उधर, शाम छह बजे तक आठ हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अन्य दिनों भी भांति बुधवार को भी धर्मनगरी कटड़ा और यात्रा मार्ग मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं, मूसलाधार बारिश होने और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। धुंध के चलते बुधवार को भी चॉपर सेवा प्रभावित रही है। बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। दिनभर भक्त पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से मां के दरबार में हाजिरी लगाने जाते रहे हैं। पूरा मार्ग मां के जयकारों से गूंज रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जहां 14872 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी वहीं बुधवार को शाम छह बजे तक करीब आठ हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें