उधमपुर। ब्लॉक कार्यालय उधमपुर में बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें जन प्रतिनिधियों ने समस्याओं को उजागर करने के साथ ही निदान की अपील की। इसके साथ ही सर्वसम्मति से हर माह की चार तारीख को ब्लॉक काउंसिल की बैठक करने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीडीडी और जलशक्ति विभाग से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बीडीओ रूपाली महाजन ने पंचायत जन प्रतिनिधियों को जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दिया। बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने 14वीं एफसी प्लान 18-19 और 19-20 को मंजूरी दिए जाने के लिए डीसी का आभार जताया। साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर तालमेल पर जोर दिया।