उधमपुर। उधमपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के लिए स्कूल गई किशोरी के घर नहीं लौटने पर वीरवार रात को पिता ने पुलिस स्टेशन उधमपुर में अपहरण की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रात करीब नौ बजे पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में बताया कि उसकी बेटी सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के लिए सुबह स्कूल गई थी। इसके बाद शाम तक वापस नहीं लौटी। उसकी कहीं भी जानकारी नहीं मिलने पर शिकायत दी है। बाद में जानकारी मिली है कि कृपाल नामक व्यक्ति ने उसका अपहरण किया है। पुलिस ने अंडर सेक्शन 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।