फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान और योजनाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो...नागसेनी में मेगा ब्लॉक दिवस आयोजित - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल की अध्यक्षता में ब्लॉक नागसेनी में एक मेगा ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं, और कुछ का मौके पर समाधान भी किया गया।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आदि में स्थानीय बुनियादी ढांचे के उन्नयन के संबंध में विशेष रूप से और सामान्य रूप से ब्लॉक नागसेनी की पंचायतों की शिकायतों और मांगों को रखा। एडीडीसी ने उनकी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए जोर दिया।
उन्होंने सभी विभागों के प्रमुख पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के बारे में जागरूकता देने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग ने प्रतिभागियों के बीच प्रतिरक्षा बूस्टर और अन्य दवाएं भी वितरित कीं। इसके अलावा एडीडीसी ने बीडीसी अध्यक्ष नागसेनी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को 25 अधिवास प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन

बाद में उपराज्यपाल सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिकाएं भी पीआरआई के बीच बांटीं। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष नागसेनी मोहम्मद अशरफ चौधरी, सरपंच, पंच, एसीडी किशोर सिंह कटोच, जिला पंचायत अधिकारी सुनील भुत्याल, डीएसडब्ल्यूओ तारिक परवेज काजी, तहसीलदार माजिद जहांगीर, बीडीओ नागसेनी अभय इंदु शर्मा, आदि मौजूद रहे।

फोटो...नागसेनी में मेगा ब्लॉक दिवस आयोजित- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...नागसेनी में मेगा ब्लॉक दिवस आयोजित- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें