उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों के लिए श्री गौरी शंकर सेवा मंडल की तरफ से (टिकरी) में 13वें भंडारे का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डीसी कृतिका ज्योत्सना, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया तथा पार्षद विक्रम सलाथिया ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत करते हुए खाने के पैकेट वितरित किए।
श्री गौरी शंकर सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि जब पहली बार भंडारे की शुरुआत की गई थी, उस वक्त भी बलवंत सिंह मनकोटिया ने ही भंडारे का उद्घाटन किया था। इस 13वें भंडारे का शुभारंभ सुबह छह बजे किया गया। इस मौके पर सरपंच सुरजीत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।