फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जत्थे का टिकरी में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष के साथ उधमपुर की सीमा से पहुंचा। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन, पुलिस और शहर के गणमान्य लोगों ने टिकरी में भव्य स्वागत किया। डीसी कृतिका ज्योत्सना व अन्य अधिकारियों ने कुछ यात्रियों को स्वागत किया। कुछ यात्रियों ने टिकरी के लंगर में प्रसाद ग्रहण किया और फिर जयघोष लगाते हुए घाटी की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

जम्मू से रवाना होने के बाद 181 वाहनों में 2918 अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का पहला वाहन सुबह छह करीब सात बजे टिकरी इलाके में पहुंचा। यहां डीसी, डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, एसएसपी डा. विजय कुमार व शहर के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। कुछ यात्रियों को पैकेट में खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाया गया।
बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था। कुछ देर तक टिकरी का इलाका बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कुछ देर रुकने के बाद डीसी व डीडीसी ने झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के जत्थे को आगे की तरफ रवाना कर दिया। रवाना होने से पहले दिल्ली के शुभम, सौरभ शर्मा, महेश सिंह व अन्य यात्रियों ने कहा कि पहली बार अमरनाथ यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। वह बाबा बर्फानी को देखने के लिए तरस रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद उनको यह अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस व सीआरपीएफ के जवान राजमार्ग पर रहे तैनात
टिकरी से निकलने के बाद जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब सात बजे शहर के जखैनी इलाके में पहुंचा। शहर की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब 10 मिनट का समय लगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस व सीआरपीएफ के जवान व अधिकारियों को जखैनी चौक व फोर लेन राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों पर तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब आठ बजे चिनैनी-नाशरी टनल के नजदीक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें