फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने कामकाज रखा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कश्मीर में लोगों पर लगातार किए जा रहे आतंकी हमलों के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन उधमपुर ने जिला अदालत में कामकाज बंद रख कर रोष जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना था कि आतंकी हमले कर सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को इनको रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

आतंकी हमलों के विरोध में वकीलों के काम न करने पर जिला अदालत परिसर में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी वकील ने काम नहीं किया। जानकारी के अभाव में काफी संख्या में लोग अदालती कामों से जिला अदालत पहुंच गए थे, लेकिन सबको निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं बार एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया ने आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में लगातार हमले कर सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कश्मीर में हालात सामान्य थे, लेकिन अब आतंकियों ने इसको खराब करना शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और आज सभी काम बंद कर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना कर रहे है।
देश की सरकार और सुरक्षाबल इतने सक्षम हैं कि माहौल को खराब करने वाले आतंकियों को इसका सजा दे सकती है। बार एसोसिएशन की मांग है कि आतंकियों को सबक सिखाने के साथ इन हमलों के मास्टर माइंड का भी पता लगाना चाहिए। जिसने भी आतंकी हमले करवाए हैं, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अगर यह हमले से नहीं रुकते हैं तो बार एसोसिएशन के सदस्य कश्मीर जाकर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें