फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण की मदद से पैदा करें आय और रोजगार

विज्ञापन
फोटो....10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तेजस्वनी योजना के तहत आई टीआई परिसर में। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को आईटीआई में समापन हुआ। 10 दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन मिशन यूथ की तेजस्विनी योजना के तहत स्वीकृत आवेदकों के लिए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया था।
विज्ञापन

समापन समारोह का आयोजन एडी रोजगार अमित कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई मंदीप डोगरा, रोजगार अधिकारी वसीम हसन खान, जेकेईडीआई के प्रशिक्षक रूबान फैयाज और पाठ्यक्रम समन्वयक सोफिया नसरीन की उपस्थिति में किया गया था। इस दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता कौशल से संबंधित विभिन्न पहलुओं और तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों के संसाधन व्यक्तियों को प्रतिभागियों को व्याख्यान देने और उन्हें स्वरोजगार एवं निजी व्यवसाय क्षेत्र में विभिन्न कौशल और अनुभव देने के लिए आमंत्रित किया गया था।
समापन दिवस पर एक सफल महिला उद्यमी को भी प्रतिभागियों के साथ अनुभव को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। सत्र के बाद समापन और फीडबैक के अलावा 28 प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को भी पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडी रोजगार, आईटीआई प्राचार्य एवं रोजगार अधिकारी डीईसीसी ने भी अपने विचार साझा किए, और प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की सफलता के लिए इस कार्यक्रम की शिक्षाओं को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्हें विभिन्न तरीकों से जिले में आय और रोजगार पैदा करने में मदद करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो....10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तेजस्वनी योजना के तहत आई टीआई परिसर में।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें