उधमपुर: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. सुभाष चंद्र ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के बारे में संकाय सदस्यों को जागरूक करना और आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान इसके परिपालन की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित कॉलेज की वरिष्ठतम संकाय प्रो. सीमा कोतवाल ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रो. बाबू लाल ठाकुर (शिक्षा विभाग के अध्यक्ष) ने कहा कि राष्ट्र शिक्षा नीति जब पूरी तरह से लागू हो जाएगी तो निश्चित रूप से शिक्षा को समग्र और बहुत फायदेमंद बनाएगी।
कार्यक्रम में कॉलेज के कई संकाय सदस्यों के अलावा प्रो. प्रदीप सिंह (संसाधन व्यक्ति), प्रो. रोमेश कुमार अत्री (विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान), डॉ. वेद कुमार (रसायन विज्ञान विभाग), प्रो. सतीश कुमार (विभागाध्यक्ष जीव विज्ञान), प्रो. कमल किशोर (विभागाध्यक्ष भौतिकी), डॉ. नरेश शर्मा (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी), प्रो. समता शर्मा (विभागाध्यक्ष इतिहास), प्रो. गुरविंदर राज वर्मा (आईक्यूएसी समन्वयक) और प्रो. संजय कुमार (विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।