फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा रेलवे स्टेशन को आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की सौगात

Wed, 29 Mar 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/उधमपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन को रेलवे की तरफ से मंगलवार को आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की सौगात प्राप्त हुई है। पहले एक ट्रेन को साफ करने में चार से छह घंटे का समय लगते था, लेकिन अब आधुनिक मशीन व तकनीक से पूरी ट्रेन दस मिनट में साफ होकर चमकने लगेगी। मंगलवार को प्लांट का रेलवे बोर्ड सदस्य (रोलिंग स्टाक) रविंद्र गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान डीआरएम अनुज प्रकाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सुबह के समय रविंद्र गुप्ता ने आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का उद्घाटन किया और पहली ट्रेन श्री शक्ति एक्सप्रेस को साफ किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस आधुनिक मशीन से तीन चरणों में ट्रेन की सफाई होगी। पहले चरण में ट्रेन को साबुन या फिर सर्फ लगाया जाएगा, दूसरे चरण में पानी से ट्रेन को साफ किया जाएगा और तीसरे चरण में ट्रेन पूरी तरह से सूख कर बाहर आ जाएगी और इस सारी प्रक्रिया को करीब दस मिनट का समय लगेगा और पूरी ट्रेन साफ होकर चमकने लगेगी।

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह एक ट्रेन को साफ करने में करीब 80 प्रतिशत पानी की बचत करेगी। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर एक समय में आठ ट्रेनों की दस मिनट में सफाई हो सकेगी। आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट में एक साथ आठ ट्रेनों को साफ करने की सुविधा रखी गई है। आठ ट्रेनें आठ ट्रैक पर लगेंगी और एक बटन दबाते ही मशीन अपना काम करने लगेगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि ट्रेन चलती रहेगी और सफाई होती रहेगी।
विज्ञापन


फिरोजपुर डिवीजन में आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट की सुविधा वाला कटड़ा पहला रेलवे स्टेशन बन गया है। इस मशीन की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दूसरे चरण में इस मशीन को जम्मू रेलवे स्टेशन में लगाने की तैयारी है। इसको लेकर भी मंजूरी मिल चुकी है और जल्द इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें