मजालता। मवेशी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को तीन ट्रकों से 43 मवेशी बरामद किए, और तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनवाल में नाका लगाकर जांच के दौरान ट्रकों (जेके13बी-5750 और जेके03डी 7019) को रोका गया। इन्हें याकूब निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश और अनवर मोहम्मद निवासी झज्जर कोटली जम्मू चला रहे थे। जांच के दौरान दोनों ट्रक में से 29 मवेशी बरामद किए गए। इनको क्रूरता से रस्सियों से बांधा गया था।
वहीं, बट्टल में नाका चेकिंग के दौरान मानसर की तरफ से उधमपुर की ओर आ रहे एक ट्रक (जेके03ए 4799) को रोका गया। ट्रक की जांच करने पर पुलिस ने 14 मवेशी बरामद किए। इस ट्रक के चालक की पहचान मोहम्मद अरशद निवासी शरणपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।