फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में एक देसी कट्टे के सात संदिग्ध गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक व्यक्ति को देस कट्टे के साथ गिरफतार किया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। एक संदिग्ध व्यक्ति की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस, सेना 26आरआर और सीआरपीएफ 52वाहिनी ने मालीपेठ में एक संयुक्त नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस नाके पर वाहनों, यात्रियों और पैदल चलने वालों की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी, जो बिना जांच के भागने की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उस पर फौरन काबू पाया, और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। संदिग्ध की पहचान सलमान सलीम उर्फ जॉली निवासी मालीपेठ किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में ठाठरी और द्राबशाला के बीच पुलिस ने नाके पर एक व्यक्ति को हथगोले सहित गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार शहर में और भी ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास गैरकानूनी हथियार हैं। परंतु, पुलिस को जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें