रामबन। रामबन कस्बे में नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनसे 200 ग्राम चरस बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक गश्ती दल ने दो व्यक्तियों को जो स्कूटी पर थे, उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। इस पर उन्हें जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनसे चरस बरामद हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सज्जाद अहमद (19) और शाकिर अहमद (20) दोनों रामबन के रहने वाले हैं। एसएचओ संदीप चाड़क ने बताया कि थाना रामबन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी एसपी पीडी नित्या की देखरेख में की गई। संवाद