फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत में 18 शिक्षक मिले नदारद, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत में 18 शिक्षकों के गैर हाजिर पाए जाने की शिकायत मिलने पर सीईओ ने कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी को तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत में स्टाफ के न पहुंचने की शिकायत मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे थे। जब पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल के रजिस्टर की जांच की थी तो पाया कि स्कूल में कुल 22 शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन स्कूल में केवल चार ही शिक्षक मौजूद थे। स्कूल के प्रिंसिपल भी गैर हाजिर थे। स्कूल में शिक्षकों के न होने के कारण विद्यार्थी बाहर।
पंचायत प्रतिनिधियों ने इसको लेकर शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद सीईओ अरविन कुमार कौल ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए और जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया। कमेटी में डिप्टी सीईओ राम कुमार, हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के प्रिंसिपल अरुनेश कुमार और जोनल शिक्षा अफसर गुलजार मोहम्मद को रखा गया है। ये तीनों तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें