फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों पर कारवाई,

विज्ञापन
रामनगर में बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटती बिजली विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। बिजली विभाग ने बिल का भुगतान न करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। सोमवार से शुरू कि ए इस अभियान के पहले दिन विभाग ने रामनगर के वार्ड 4 में कार्रवाई की गई। जहां सुबह निकली विभाग की टीम ने जांच के बाद 11 कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

इस दौरान इनमें से चार उपभोक्ताओं ने अपने बकाये की अदायगी कर दी। जिसके बाद इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बहाल कर दिए गए। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि जिनके भी पांच हजार रुपये से अधिक बकाया हैं, वह तत्काल इनका भुगतान करे। अगर वे पूरा भुगतान नहीं कर सकते तो इसे किश्तों में चुकाएं। अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी।
अधिकारियों ने कहा कि विभाग की ओर से पहले ही अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद भी कुछ लोग अब भी अपना बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पहले दिन की कार्रवाई में 35500 रुपये के बकाया बिल की रिकवरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें