फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। घोरडी ब्लाक के नाला घोड़ा इलाके में रविवार शाम को महेंद्र वाहन के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी घोरडी पहुंचाया गया। वहीं दुर्घटना के बाद से चालक फरार है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम के समय महेंद्र वाहन (जेके 14सी-2943) जब नाला घोड़ा इलाके में पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में वरिंद्र कुमार(27) पुत्र मोहन लाल निवासी नाला घोड़ा, जोगिंदर कुमार(27) पुत्र बीरबल निवासी गोल्डी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को उपचार के लिए पीएचसी घोरडी पहुंचाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर वरिंद्र कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें