फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार में कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर गरनई इलाके में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति की दोनों टांगे टूट गई है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जम्मू से उधमपुर की ओर आ रही कार जब गरनई इलाके में पहुंची तो पैदल जा रहे केशव कुमार केरनी (41) पुत्र कुलदीप राज निवासी चन्नी जम्मू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीएमसी रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें