कटड़ा। बुधवार छह बजे तक करीब बारह हजार भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भवन की ओर रवाना हुए। इस दौरान हेलिकॉप्टर सेवा, रोप-वे सहित बैटरी कार सेवा जारी रही।
मंगलवार को ऑनलाइन सहित 26 हजार 300 के करीब भक्त हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वहीं बुधवार शाम छह बजे तक बारह हजार के करीब भक्त भवन की ओर रवाना हुए। शनिवार व रविवार को छुट्टी रहने के कारण भक्तों की संख्या ज्यादा रहती है। संवाद