फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पहाड़ से टकराई, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर दरसू इलाके में सोमवार शाम को कार के पहाड़ी से टकराने पर कार में सवार युवती की मौत हो गई है। जबकि, कार का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। चालक ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे दरसू इलाके में तेज रफ्तार कार (जेके14डी-3719) पहाड़ी से टकरा गई। कार के टकराने से उसमें सवार मोनिका देवी निवासी बरमीन ब्लॉक घोरडी उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ चालक सुशील कुमार को भी चोटें आईं। सुशील ने पुलिस को घटना की सूचना दी और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की। फिर उसी ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद सुशील अचानक मौके से फरार हो गया। जब इसके बारे में पुलिस को पता चला तो उसने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर व्यक्ति युवती को जिला अस्पताल में छोड़ने के बाद मौके से फरार क्यों हुआ है? पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें