फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोलडी नाला इलाके में दो वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल

विज्ञापन
उधमपुर के तोलडी नाला इलाके में दुर्घटना का शिकार हुए वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर तोलडी नाला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम को दो वाहनों की टक्कर में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे आई10 कार (जेके02एक्यू-6964) की सामने से तेज गति में आ रहे टैंपो ट्रेवलर (जेके12-8645) के साथ टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुन कर आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसके बारे में पुलिस को भी सूचित किया।
कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीन महिलाओं को घायल पाया। बिना देर किए पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान चंचला देवी (50) पत्नी नेक राम, नीलम देवी (45) पत्नी सुरेंद्र कुमार, बिमला देवी (45) पत्नी कुलबीर प्रसाद सभी निवासी तोलडी नाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें