फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में जल्द बनेगा नया चेंजिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द नए चेंजिंग रूम की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दस लाख रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। जल्द इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके बनने के बाद मिनी स्टेडिमय में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधीन है और इसके अंदर जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर का कार्यालय भी है। खेल विभाग की तरफ से मिनी स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों के लिए 2013 में चेंजिंग रूम का काम शुरू किया गया था और 2014 चेंजिंग रूम बनकर तैयार हो गया था। लेकिन जब इसको खेल विभाग को सौंपने का समय आया तो विवाद पैदा हो गया और ठेकेदार ने चेंजिंग रूम में ताला लगा दिया।
ठेकेदार इसके निर्माण कार्य की राशि मांग रहा है और खेल विभाग का कहना है कि उनके पास चेंजिंग रूम बनाने का कोई रिकार्ड नहीं है। आठ वर्ष से इस चेंजिंग रूम पर ताला लगा है और मौजूदा समय में चेंजिंग रूम पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वहीं जब भी कोई खेल प्रतियोगिता होती है तो खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष तौर पर महिला खिलाड़ियों के लिए परेशानी बनती है। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसकी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि खेल विभाग को नए चेंजिंग रूम के लिए मंजूरी मिल गई है। खेल विभाग ने नए चेंजिंग रूम का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था और साथ ही पुराने चेंजिंग रूम के विवाद की भी जानकारी दी थी। सचिवालय ने नए चेंजिंग रूम के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए दस लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नए चेजिंग रूम के साथ शौचालय के निर्माण का भी प्रस्ताव भेजा था।व् इसको मंजूरी मिल गई है। मिनी स्टेडयम में दस लाख रुपये में चेंजिंग रूम के साथ शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें