फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद जिले में मिला कोरोना का एक नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला में तीन दिन के बाद वीरवार को शहरी क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही तीन लोग कोरोना सक्रमंण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिला में अब संक्रमण के कुल पांच सक्रिय मामले शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला में बीते तीन में कोई कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। वहीं वीरवार को एक नया मामला सामने आने पर थोडी चिंता जरूर बढी है लेकिन तीन लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने पर राहत भी मिली है। इससे जिला में लगातार कम हो रहे सक्रिय मामलों में कटौती जारी है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जिला उधमपुर पूरी तरह से कोरोना मुक्ति का मुकाम हासिल कर लेगा।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग के काम को लगातार जारी रखे हुए है। जहां पहले के मुकाबले अब इक्का-दुक्का लोग ही संक्रमित पाए जा रहें हैं। बीते तीन दिन में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया था। वीरवार को भी तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं। जिला में अब केवल पांच सक्रिय मामले बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11390 हो गए हैं। इनमें से 11248 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं, 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल पांच सक्रिय मामल शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें