उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बनाए गए कोविड केंद्रों पर वीरवार को 3398 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। केंद्रों के बाहर सुबह से ही लोगों का पंहुचना शुरू हो गया था, जिसका सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
इनमें सबसे अधिक संख्या 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों की रही। स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को शाम तक जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर कुल 3398 लोगों को वैक्सीन लगवाई है। इनमें एक फ्रंट लाइन वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 982 लोगों ने पहली और 1514 ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के 84 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 618 ने दूसरी डोज ली। साथ ही 18 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 181 ने दूसरी डोज ली है।