उधमपुर। नशा तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस ने पंजाब नंबर के ट्रक से 20 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से जखैनी चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से लौट रहे ट्रक (पीबी11बीए-5948) को रोका। तलाशी लेने पर छिपा कर रखी 20 किलो भुक्की हुई। तस्करी के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक लखविंदर सिंह निवासी संगूर, पंजाब और सहचालक ताज मोहम्मद निवासी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।