उधमपुर। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। बुधवार को पुलिस ने जखैनी इलाके में राजमार्ग पर 15.5 ग्राम चिट्टे के साथ एक राहगीर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अजीत कुमार निवासी मलाड़, उधमपुर के रूप में हुई है।
दोपहर बाद ढाई बजे पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान शक के आधार पर एक राहगीर को रोका और तलाशी लेने पर 15.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह समरोली से उधमपुर की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस ने उसी समय उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चिट्टे की खेप के साथ करीब 12 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर उधमपुर पहुंचने का मामला भी अब सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।