रामबन। बनिहाल पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने टी-चौक बनिहाल में नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की और जा रहे ट्रक (जेके02-4148) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 30 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। तस्करी के आरोप में ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रमेश सिंह निवासी कित्थर कबी, जागीर (रामबन) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।