फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा गोलीबारी मुद्दे पर रक्षामंत्री से मिलीं महबूबा, एक ASI निलंबित

Wed, 13 Apr 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • पार्रिकर ने उन्हें इस मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी।
  • महबूबा ने कहा कि एनआइटी में पढ़ने वाले सभी बच्चे हमारे अपने बच्चे हैं और उनको संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है।
     
विज्ञापन
मनोहर परिकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हंदवाड़ा गोलीबारी का मुद्दा बुधवार को रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर से मुलाकात की। पार्रिकर ने उन्हें इस मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताब‌िक जम्मू कश्मीर के एक एएसआई को लापरवाही बरतने के चलते न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया है। महबूबा ने पार्रिकर के साथ मुलाकात के बाद कहा कि, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि जांच शुरू की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा। परिवार को मुआवजा भी दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आईं महबूबा ने पर्रिकर और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू से मुलाकात की। हंदवाड़ा की घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने रक्षा मंत्री से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छात्र हमारे बच्चे,संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी: महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
एनआइटी विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि जो छात्र यहां से गए हैं वह जल्द वापस कॉलेज लौट आयेंगे। महबूबा ने कहा कि एनआइटी में पढ़ने वाले सभी बच्चे हमारे अपने बच्चे हैं और उनको संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाहर से जो छात्र यहां आकर सालों से रह रहे हैं और सिर्फ एक घटना लोगों को अलग नहीं कर सकती है। महबूबा ने उम्मीद जताई की छात्र जल्द ही अपने शिक्षण संस्थान में वापस लौटेंगे। These students hv been living there fr yrs,can't separate ppl over an incident.Hopeful they'll come back-J&K CM #NIT pic.twitter.com/5mmINCPyLL — ANI (@ANI_news) April 13, 2016 महबूबा मुफ्ती फ‌िलहाल द‌िल्ली पहुंची हुई हैं। महबूबा मुफ्ती ने आज शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। वेंकैया नायडू ने प्रेस से बात करते हुए कहा है क‌ि हमने एनआईटी के छात्रों की सुरक्षा के संबंध में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होने छात्रों की सुरक्षा के ल‌िए अश्वासन द‌िया है।  J&K CM said every step will be taken to ensure that students are assured protection, safety and security: Venkaiah Naidu #NITSrinagar — ANI (@ANI_news) April 13, 201 शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू  ने बताया क‌ि जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री ने जम्मू और श्रीनगर शहरों स्मार्ट शहरों परियोजना में शामिल क‌िए जाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें