फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Games 2024: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 21 फरवरी से होंगे शुरू, जानें कैसी हैं तैयारियां

Tue, 13 Feb 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि गुलमर्ग भारत की शीतकालीन खेल राजधानी के रूप में उभर रहा है। हमें इन खेलों से संबंधित सभी तकनीकी प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता है ताकि पेशेवर बनाया जा सके।
विज्ञापन
शीतकालीन खेल 2024 लद्दाख - फोटो : डीपीआईआर, लेह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में 21 से 25 फरवरी तक खेलो इंडिया शीतकालीन खेल होने जा रहे हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां जारी हैं। केंद्रीय खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी और मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बैठक कर खेलो इंडिया शीतकालीन खेल की तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय सचिव ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के विभिन्न पहलुओं को क्रियान्वित करने में योजना और निर्बाध समन्वय पर जोर दिया।

विज्ञापन


खेलों के प्रमुख पहलुओं आयोजन स्थल की तैयारी, बुनियादी ढांचे के विकास, प्रतिभागियों के पंजीकरण, प्रचार, मीडिया योजना और खेलों के सुचारू निष्पादन से संबंधित मुद्दों पर विचार किया गया। केंद्रीय सचिव ने सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही करने को कहा। 

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि गुलमर्ग भारत की शीतकालीन खेल राजधानी के रूप में उभर रहा है। हमें इन खेलों से संबंधित सभी तकनीकी प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता है ताकि पेशेवर बनाया जा सके। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स इस बात का प्रमाण है कि जम्मू-कश्मीर ने इस तरह की सुविधाएं स्थापित की हैं, जिससे वह इस तरह का भव्य आयोजन कर सकता है। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान सचिव युवा सेवा एवं खेल सरमद हफीज ने इस आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बैठक में बताया कि एथलीटों के लिए आवास, परिवहन, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें