फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अली शाह गिलानी फोर्स के नाम से घाटी में हो रही आतंकी भर्ती, पोस्टर हुए वायरल

Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में अलगाववादी कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘सैयद अली शाह गिलानी फोर्स’ नामक कथित आतंकी संगठन और नई आतंकी भर्ती के पोस्टर वायरल हुए हैं। एक फोटो भी वायरल हुआ है, जिसे संगठन का पहला आतंकी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


फोटो पर आतंकी का नाम बिलाल अहमद भट लिखा हुआ है जो शोपियां का बताया जा रहा है और ज्वाइनिंग 25 सितंबर लिखी हुई है। सैयद अली शाह गिलानी फोर्स के प्रवक्ता गाजी खान ने जारी किए बयान में कहा है कि वह गिलानी की मौत का बदला लेगा। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर चेतावनी भी दी है। वह खुद नतीजे के जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहली बार किसी संगठन ने हिंदी भाषा में बयान जारी किया है। हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि ऐसा कोई संगठन है या नहीं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वायरल पोस्टरों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें