मध्य कश्मीर के श्रीनगर में महिला का प्राइवेट वीडियो शेयर कर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने श्रीनगर के शुंगलीपोरा नूरबाग इलाके के निवासी दानिश माजिद भट और आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे महिला का प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर नियमित रूप से पैसे की उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने वीडियो को कुछ स्थानीय लोगों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर भी किया था। पीड़िता के अंकल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।