फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता वाले सेबों का दूसरा बड़ा उत्पादक बन सकता है कश्मीर -ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/बडगाम। केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि कश्मीर में दुनिया में उच्च गुणवत्ता वाले सेब का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनने की क्षमता है। वैश्विक स्तर पर परिचय के लिए फल उत्पादन में विविधीकरण की आवश्यकता है। कश्मीर का सौभाग्य है कि उसके पास अनुकूल वातावरण, मौसम, उपजाऊ भूमि भी है जो बागवानी उत्पादों की उच्च उपज वाली खेती को विकसित करती है। ये बातें मंत्री ने मालपोरा मागाम में बुधवार को उच्च घनत्व वाले सेब के बाग का दौरा करते हुए वहां के किसानों से बातचीत के दौरान कीं। उन्होंने 4.65 करोड़ की लागत से बनने वाले मगाम पुल का किया शिलान्यास किया।
विज्ञापन

। मंत्री ने इस अवसर पर संबंधित बागवानी अधिकारियों को उच्च विविधता वृक्षारोपण की दिशा में अधिक से अधिक प्रगतिशील किसानों को शामिल करने के लिए क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। इससे पहले, मंत्री ने शिल्प गांव कानिहामा का दौरा किया, जहां शॉल और अन्य हस्तनिर्मित बुनाई उत्पादों से जुड़े स्थानीय कारीगरों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कारीगरों और अन्य उत्पादकों को आश्वासन दिया कि सरकार इस उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने की इच्छुक है ताकि इसे दुनिया भर में बाजार उपलब्ध हो सके। मागाम में मंत्री ने सरकारी डिग्री कॉलेज मगाम के लॉन में स्थापित एनीमिया शिविर का उद्घाटन किया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा नवीनतम पैटर्न पर निर्मित और विकसित खेल स्टेडियम मगाम का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें