फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटॉप: भारत का सबसे ऊंचा गंडोला बना पर्यटकों की पसंद, रोज पांच सौ सैलानी कर रहे सफर

Thu, 02 Nov 2023 03:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

स्काईव्यू पटनीटॉप कई साहसिक गतिविधियों की पेशकश कर रहा है। इसमें गंडोला योजना सबका ध्यानाकर्षण कर रही है। 
विज्ञापन
Gandola - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उधमपुर के पर्यटनस्थल पटनीटॉप में स्थापित गंडोला यहां के साहसिक पर्यटन को पुनर्जीवित कर रहा है। भारत-फ्रांस की इस संयुक्त परियोजना का पर्यटक भरपूर लाभ उठा रहे हैं। रोजाना 500 से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग गंडोला की सैर का अनुभव ले रहे हैं। 

विज्ञापन


परियोजना के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने बताया कि 11 एकड़ में फैला स्काईव्यू पटनीटॉप कई साहसिक गतिविधियों की पेशकश कर रहा है। इसमें गंडोला योजना सबका ध्यानाकर्षण कर रही है। यह संगीत घाटी से शुरू होता है और पटनीटॉप में पडोरा तक जाता है। यह भारत का सबसे ऊंचा गंडोला है।

यूरोपीय मानकों के अनुसार संचालित इस परियोजना में प्रतिदिन 200 से अधिक सुरक्षा जांचें की जाती हैं। गुप्ता ने कहा कि साहसिक प्रेमी यहां 580 मीटर की एशिया की सबसे लंबी जिग-जैग जिपलाइन का भी अनुभव कर सकते हैं। एक समय में 25 लोग जिपलाइन की सवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों ने कहा कि एम्पायरियन के पर्वतीय साहसिक गंतव्य स्काईव्यू का अनुभव, विशेष रूप से गोंडोला सवारी, एक अनोखा और वास्तव में प्रभावशाली है। गंडोला की सवारी करने वाली पर्यटक स्किंदा शर्मा के अनुसार, स्काईव्यू रिसॉर्ट में गंडोला की सवारी करना अद्भुत एहसास है। 

इसमें बैठकर पटनीटॉप का पूरा दृश्य देख सकते हैं। एक बार सबको इसका अनुभव करना चाहिए। पहली बार गंडोला में बैठने पर डर लगा। कई टावरों को पार करते समय हवा की आवाज धड़कन को तेज कर देती है। जम्मू आने वाले पर्यटक आम तौर पर शिकायत करते थे कि यहां देखने को कुछ नहीं है। अब गंडोला उनके लिए सुखद याद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें