फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kokernag Encounter: एनआईए ने संभाली कोकरनाग मुठभेड़ की जांच की कमान, आतंकी उजैर खान किया गया था ढेर

Thu, 21 Dec 2023 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में 13 सितंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई थी, जो सात दिन तक चली। एनआईए ने इस सप्ताह की शुरुआत में गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी एक आदेश के बाद मामले को अपने हाथ में लेते हुए एक नया केस दर्ज किया
विज्ञापन
Anantnag Encounter - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल सितंबर में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले कोकरनाग में हुई मुठभेड़ की जांच की कमान अपने हाथों में ले ली है। सात दिन तक चली इस मुठभेड़ के दौरान आतंकी उजैर खान और उसका सहयोग मार गिराया गया था। वहीं, भारतीय सेना के कर्नल, एक मेजर और एक सैनिक, जे-के पुलिस के एक डीएसपी बलिदान हो गए थे।

विज्ञापन


एनआईए ने इस सप्ताह की शुरुआत में गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी एक आदेश के बाद मामले को अपने हाथ में लेते हुए एक नया केस दर्ज किया और अपने क्षेत्रीय शाखा कार्यालय में प्रतिनियुक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को प्रभार देकर इसकी जांच शुरू कर दी।

कोकरनाग मुठभेड़ 13 सितंबर को शुरू हुई, जो कि 19 सितंबर तक चली। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में 13 सितंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई। मुठभेड़ करीब सात दिनों तक जारी रही। यह मुठभेड़ पिछले कुछ वर्षों में सबसे लंबी मुठभेड़ रही जो करीब 146 घंटे तक जारी रही।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ की शुरुआत में ही सेना के कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट ने शहादत प्राप्त की जबकि बाद में एक और सेना का जवान ने प्रदीप वीरगति को प्राप्त किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें