फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग-कुलगाम समेत घाटी में कई स्थानों पर SIA का छापा, आतंक के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 13 Dec 2023 10:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आतंक से संबंधित एक मामले में जांच के चलते एसआई ने कश्मीर घाटी में कई जगह रेड की है। बुधवार सुबह एजेंसी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंची। इन जगहों पर पड़ताल अभी चल रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम समेत कई स्थानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आतंक से संबंधित एक मामले में जांच के चलते ये कार्रवाई की गई है। बुधवार सुबह एजेंसी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंची। इन जगहों पर पड़ताल अभी चल रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

बिजबिहाड़ा में हथियार समेत दो संदिग्ध गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस और सेना ने मंगलवार को घाटी के बिजबिहाड़ा में संयुक्त अभियान के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया। देर शाम तक पकड़े गए संदिग्धों की पहचान उजागर नहीं की गई थी। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है। संवाद

अवंतीपोरा पुलिस ने दो भगोड़े को किया गिरफ्तार

कश्मीर घाटी के अवंतीपोरा में पुलिस ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। दोनों 14 वर्षों से पुसिल को चकमा देकर फरार चल रहे थे।इनके खिलाफ पंपोर की अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

आरोपी बलविंदर कुमार भगत निवासी चालयारी सांबा के खिलाफ अवंतीपोरा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, जगजीत सिंह निवासी सिंबल कैंप जम्मू के खिलाफ भी अवंतीपोरा थाने में केस दर्ज है। एसडीपीओ अवंतीपोरा मुमताज अली की देखरेख में टीम का गठन कर आरोपियों को जम्मू जिला से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस वर्ष के दौरान अवंतीपोरा पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल चार भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें