फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 18 Apr 2022 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा में एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एक आतंकी मददगार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आतंकी मददगार के पास से पुलिस ने एक चीनी पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, नौ एमएम की 13 गोलियां और एक मोबाइल फोन समेत गोला बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को हंदवाड़ा के सोनमुल्लाह चौराहे पर सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर सुरक्षाबलों ने चौकसी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आतंकियों का मददगार है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उसकी पहचान बशीर अहमद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें