फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बन जाएंगी जेड मोड़ व जोजिला सुरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर बन रहीं जेड मोड़ टनल और जोजिला सुरंग को निर्धारित समय से पहले तैयार कर लिया जाएगा। सामरिक और नागरिक जरूरतों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर गुरजीत सिंह कांबो ने कहा कि 14.15 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग एशिया में सबसे लंबी टनल है। जोजिला और जेड मोड़ टनल का मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

कांबो ने कहा कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है, वे विश्वास से कह सकते हैं कि काम निर्धारित अवधि से पहले पूरा हो जाएगा। 2300 करोड़ की लागत से बन रही 6.5 किलोमीटर लंबी जेड मोड़ टनल की एस्केप टनल के दोनों सिरे जून में मिल गए थे, जबकि मुख्य टनल की खोदाई का काम 24 सितंबर को पूरा कर लिया गया। यहां सुरंगों के निर्माण की तेज रफ्तार है। रोजाना 30 से 40 मीटर तक खोदाई की जा रही है।
---
सर्दी के सीजन में पहली
बार खुला रहेगा सोनामर्ग
लेह-श्रीनगर हाईवे पर स्थित सोनामर्ग को आगामी सर्दियों में पहली बार यातायात के लिए खुला रखा जाएगा। एनएचआईडीसीएल के अनुसार जेड मोड़ टनल की खोदाई हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर सोनामार्ग तक के यातायात को पहली बार सर्दियों में भी खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

---
22500 करोड़ के काम जारी
कांबो ने कहा कि पिछले छह वर्ष में निगम ने 6500 करोड़ के काम पूरे किए हैं। वर्तमान में 22500 करोड़ की निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें निर्धारित समय पर या समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
गडकरी आज जोजिला और जेड-मोड़ सुरंगों का दौरा करेंगे
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को जोजिला और जेड-मोड़ सुरंगों के काम की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। वे नीलग्राथ में सुरंग 1 और सुरंग 2 की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सुरंग एक की लंबाई 435 मीटर है और सुरंग दो 1.95 किमी लंबी है। ये जुड़वां सुरंगें जोजिला पश्चिम पोर्टल के लिए 18 किमी लंबी पहुंच सड़क का हिस्सा हैं। मंत्री पूर्वी और पश्चिमी छोर से जोजिला का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें