फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुर्रियत के दफ्तर में देते थे टैलेंट सर्च कराने का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान में हुर्रियत कांफ्रेंस के दफ्तर में नेशनल टैलेंट सर्च का नाम देकर एक परीक्षा ली जाती थी। यह दर्शाने के लिए कि अभ्यर्थी इस परीक्षा के बाद सीधे एमबीबीएस सीट प्राप्त करने वाले हैं। इस परीक्षा को पाकिस्तान में रह रहे आरोपियों के रिश्तेदार और 1990 में हथियारों की ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गए लोग आयोजित करते थे। यह एक तरह का झांसा था, जिसमें फंसा कर अभ्यर्थी के परिवार से मोटी रकम ली जाती थी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के परिवारों से इस तरह से अर्जित धन इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन देने के लिए किया गया था। जांच के दौरान इस बात के पुख्ता सबूत सामने आए कि इस तरह से प्राप्त धन को अवैध और आतंकवादी गतिविधियों के लिए आतंकवादियों, पथराव करने वालों और ओजीडब्ल्यू को दिया गया।
------------
ऐसी डिग्रियों को अब भारत में मान्यता नहीं
हाल ही में भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान से प्राप्त पेशेवर डिग्री जैसे एमबीबीएस और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों को भारत में मान्यता नहीं दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें