फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में बैंक गार्ड की राइफल से चली गोली से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में जम्मू एंड कश्मीर बैंक के गार्ड से अचानक गोली चल गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि शुरुआत में तीन लोगों के घायल होने की खबर थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद किसी के भी घायल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शोपियां की मुख्य ब्रांच में घटना बुधवार सुबह की है। बैंक गार्ड की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। इसके बाद वहां मौजूद लोग भागने लगे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबल घटना स्थल पहुंचे और तफ्तीश की। एसएसपी शोपियां अमृतपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की। कहा, इस कोई भी घायल नहीं हुआ है जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें