फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अनंतनाग जिले के लरकीपोरा इलाके के सरपंच व कांग्रेस नेता कश्मीरी पंडित अजय पंडिता की हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) अथवा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की गई है। इस बारे में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा की पीठ ने सोमवार को यह आदेश जारी किए।
विज्ञापन

रमेश कुमार पंडिता नामक एक व्यक्ति द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि मामले की न्यायिक जांच के साथ-साथ तत्काल सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दिया गया था। हालांकि भी तक कुछ भी नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की उदासीनता से जांच प्रभावित होगी। साथ ही यह भी आशंका जताई कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए सबूतों से भी छेड़छाड़ कर सकती है। मालूम हो कि अजय की 8 जून 20 को उनके पैतृक गांव में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें