श्रीनगर। एसिड हमले की शिकार पीड़िता की आंखों का इलाज जम्मू-कश्मीर सरकार चेन्नई में कराएगी। इसके लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों को रविवार को हवाई जहाज के चार टिकट उपलब्ध कराए गए। एक चिकित्सक की देखरेख में पीड़िता को चेन्नई ले जाया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर प्रशासन ने पीड़िता को विशेषकृत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चेन्नई भेजने का फैसला किया। बताते हैं कि सोमवार की सुबह नौ बजे उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से जाना है। ज्ञात हो कि एसिड हमले में शामिल तीन युवकों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जम्मू और कश्मीर समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।