बारामुला। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह ऑक्सीजन प्लांट में हुए रिसाव में दो तकनीशियन झुलस गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अचानक जीएमसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी गड़बड़ी के चलते रिसाव होने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही तकनीशियन आसिफ मुश्ताक भट (25) और सलीम खान (30) उसे ठीक करने के लिए पहुंचे, परंतु प्रेशर तेज होने के कारण दोनों झुलस गए। बाद में अन्य सहयोगियों की मदद से रिसाव पर काबू पा लिया गया। हादसा कैसे हुआ इस मामले की जांच की जा रही है।