पुुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल जब्बार ने रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन में सुरक्षा परिदृश्य, आतंकवाद विरोधी अभियानों, कानून और व्यवस्था, नशीली दवाओं के माफिया अभियान और अन्य मसलों की एक बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा, राष्ट्र के दुश्मनों के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल ही सफलता की कुंजी है।
डीआईजी ने बैठक के दौरान पुलिस-जनसंपर्क, सेवा उन्मुख पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे आम जनता का विश्वास बहाल होने में मदद मिलेगी। उन्होंने उग्रवाद विरोधी अभियानों से निपटने के दौरान अधिकारियों को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलवामा में पुलिस के प्रयासों की सराहना की।