फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायकों की व्यापक पैमाने पर भर्ती करेगी सरकार: खान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप-राजयपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने कहा है कि सरकार शीघ्र ही सहायकों की व्यापक पैमाने पर भर्ती करने वाली है। हाल ही में हटाए गए कल्याण विभाग के 918 सहायक इस योजना में शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

खान ने बुधवार को यहां मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि आईसीडीएस (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम) के सहायरों के पास नियुक्ति के आदेश नहीं हैं। सरकार ने उन्हें समायोजित करने की भरसक कोशिश की परंतु यह संभव नहीं हो सका। अब सरकार ने नई योजना बनाई है। खान ने कहा कि यह हेल्पर्स आंदोलन का रास्ता छोड़कर हमारे पर भरोसा रखें, हम किसी को भी बेरोजगार नहीं देखना चाहते। आंगनबाड़ी सेंटरों में यह कैसे काम करने लगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। इन्हें वेतन किसी तरह पैसा एकत्र कर दिया जाता था।
---------------
नौकरी देने वालों की शिनाख्त शुरू
एक सवाल के जवाब में खान ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद किसी के साथ भी कुछ गलत नहीं हुआ है। जिन लोगों ने इन्हें धोखे में रखा उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खान ने यह भी कहा कि जितनी शांति आज घाटी में है उतनी पिछले 31 वर्षों में कभी नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें