फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार छीनने की साजिश नाकाम, युवक के पैर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के आजाद गंज इलाके में बुधवार को एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात एक जवान से हथियार छीनने की कोशिश की। सतर्क जवानों ने उसके पैर में गोली मारकर साजिश को विफल कर दिया गया। युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय मोहसिन मंजूर शल्ले के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मंजूर शल्ले का आपराधिक इतिहास रहा है। करीब दो महीने पहले इसी तरह की परिस्थितियों में ड्यूटी पर तैनात एक जवान के साथ उसने मारपीट की थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2012 और 2014 के दौरान पथराव का मामला दर्ज किया गया था। वह 21 अगस्त 2019 को लापता हो गया था बाद में 5 अक्टूबर 2019 को एक सैन्य अभियान में क्रालहार नाका (कनिसपुरा) में पकड़ा गया था। इसके बाद उन्हें 22 जून 2020 को हिरासत से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें