श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की सुरक्षा की आईजी कश्मीर विजय कुमार ने समीक्षा की। इस दौरान टनल की सुरक्षा में सीआरपीएफ को लगाने का फैसला किया गया।
आईजी ने पुलिस और सीआरपीएफ के फ ील्ड अधिकारियों को नई सुरंग में व्यापक संयुक्त सुरक्षा ग्रिड तैयार करने और लागू करने का निर्देश दिया जैसा कि जवाहर सुरंग में अभ्यास था। सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों के कामकाज का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आईजी ने सुरक्षा बलों तथा हाईवे प्राधिकरण को सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल जल्द से जल्द करने की भी हिदायत दी। आईजी के साथ सीआरपीएफ के महानिरीक्षक दीपक रतन भी थे।