फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान को सरकार चलानी है तो महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रखने होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर तालीबान अफगानिस्तान में सरकार चलाना चाहते हैं तो सच्चे शरीया का पालन करते हुए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहिए। शरीया सभी को बराबर का हक देता है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने अपने पहले शासन काल में जिस तरह आम नागरिकों को मारा था यदि वह गलती फिर दोहराई तो अफगानिस्तान के लोगों के लिए मुश्किल होगी। उसे अपनी छवि बदलनी होगी। कुलगाम जिले में अपने मामा सरताज मदनी के आवास पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह मीडिया से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर तालिबान मदीना में पैगंबर मुहम्मद द्वारा स्थापित शासन के उदाहरण का अनुसरण करता है, तो यह दुनिया के लिए एक उदाहरण स्थापित करेगा। अगर तालिबान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ व्यापार करना चाहता है तो उसे इस्लाम और शरीयत की कठोर व्याख्या से दूर रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह अफगानिस्तान के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा।
---------
कहा- घाटी में सब ठीक नहीं
कश्मीर की स्थिति पर बोलते हुए महबूबा ने कहा कि जिस तरह से सांसदों के प्रतिनिधिमंडल यहां आकर कहते हैं कि सब कुछ ठीक है, वह सही नहीं है। असलियत यह है कि हम जैसे लोग बाहर आना चाहते हैं परंतु पिछले 9 महीनों से डीडीसी सदस्यों को भी बाहर नहीं आने दिया जा रहा। अगर हालात सामान्य हैं तो फिर ये सब क्यों?
विज्ञापन

----------
चुनाव में शामिल होने का फारूक का फैसला निजी
पीएजीडी पर बोलते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस का गठन 370 और राज्य का दर्जा बहाली के लिए हुआ है। विधानसभा चुनावों में भाग लेने संबंधी फारूक अब्दुल्ला के बयान को महबूबा ने नेकां अध्यक्ष की निजी राय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें