फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सरकारी जमीन पर बना दारुल उलूम गिराया, एनआईए की सिफारिश पर कार्रवाई

Tue, 10 Oct 2023 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा जिले में राजस्व विभाग ने दारुल उलूम को गिरा दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की सिफारिश पर ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलवामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन पर बने दारुल उलूम को गिरा दिया है। इस दारुल उलूम में मार्च 2022 को एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए थे। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। एजेंसी की सिफारिश पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 11 मार्च 2022 की मध्य रात्रि को पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने पुलवामा के चेवा कलां स्थित दारुल उलूम में एक ऑपरेशन चलाया था। इसमें एक स्थानीय आतंकवादी आकिब मुश्ताक निवासी करीमाबाद और एक विदेशी आतंकी मारा गया था। इस मामले में जांच बाद में एनआईए ने अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरान एनआईए ने उक्त दारुल उलूम के प्रबंधक नसीर मौलवी निवासी चेवाकलां और उसके सहयोगी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभी भी हिरासत में हैं।

अधिकारियों ने कहा, 'तीन मंजिला कमरों वाला उक्त दारुल उलूम सरकारी जमीन पर बनाया गया था। जांच एजेंसी की सिफारिशों पर सरकारी भूमि पर इन अवैध संरचनाओं को पुलिस सुरक्षा के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें