फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopian Encounter: शोपियां में मुठभेड़, कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा अबरार समेत दो आतंकी ढेर

Tue, 10 Oct 2023 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

शोपियां के अलशिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के शोपियां जिले के अलशिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मार गिराया है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़े हुए थे। आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।

गौरतलब है कि आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

 

इससे पहले कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले बताए गए।



वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वत्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात आतंकियों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी थी। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की पहचान वात्रिगाम निवासी साहिल बशीर के रूप में हुई। गुरुवार को अस्पताल में साहिल ने दम तोड़ दिया। गोली उसकी गर्दन में लगी थी। नम आंखों के साथ साहिल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें