फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके से आया पवित्र पानी: प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या भेजा गया शारदा पीठ का जल, पहले आई थी मिट्टी और शिलाएं

Sat, 20 Jan 2024 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

पवित्र जल पिछले साल सितंबर में एलओसी के पार से रविंदर पंडिता को ब्रिटेन के माध्यम से नागरिक समाज के सदस्यों द्वारा भेजा गया था, क्योंकि भारत और पीओजेके के बीच डाक सेवाएं वर्तमान में निलंबित हैं।
 
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर में शारदा पीठ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेव शारदा समिति कश्मीर ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में स्थित शारदा पीठ से पवित्र जल अयोध्या भेजा है। समिति के संस्थापक रविंदर पंडिता ने कहा कि समिति के सदस्य मंजूनाथ शर्मा के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को पवित्र जल सौंप दिया गया है, जिसे रविवार को कोटेश्वर राव को अयोध्या में सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

पवित्र जल पिछले साल सितंबर में एलओसी के पार से रविंदर पंडिता को ब्रिटेन के माध्यम से नागरिक समाज के सदस्यों द्वारा भेजा गया था, क्योंकि भारत और पीओजेके के बीच डाक सेवाएं वर्तमान में निलंबित हैं।
विज्ञापन

रविंदर पंडिता ने कहा, तीन साल पहले भी शिलान्यास के दौरान राम मंदिर के लिए पवित्र मिट्टी और शिलाएं भेजी गईं थीं। उन्होंने कहा, पांच जून, 2023 को शारदा मंदिर टीटवाल में भी भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन शारदा मंदिर टीटवाल में भी दीप जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें